रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को केलाखेड़ा और बाजपुर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने डेयरियों और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के छह नमूने लिए गए। वहीं, मानकों के अनुरूप न पाए जाने की आशंका में 15 किलो रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट कराए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने केलाखेड़ा के मेन मार्केट और बेरिया दौलत क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने तरसेन सिंह के प्रतिष्ठान से छेना टोस्ट, बेरिया दौलत स्थित बाबा स्वीट्स से छेना टोस्ट, सचिन बावा के गुरुजी स्वीट्स से बेरान बर्फी और हिम्मत सिंह के पचन डेयरी एंड किराना स्टोर से गुलाब जामुन के नमूने लिए। यह भी पढ़ें- ...