Rudrapur News: मारपीट में मुकदमा, किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर कोतवाली गेट में प्रदर्शन
रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: सितारगंज। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने और किशोरी की बरामदगी न होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस से दोनों मामलों में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली गेट पर धरना दिया जाएगा। लोगों ने बताया कि 21 अगस्त को आनंद सिंह पुत्र गंगा सागर के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.