Rudrapur News: मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल
रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- Rudrapur News: खटीमा। झनकट में मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की मां ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चंदेली गांव निवासी रेनू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र झनकट इंटर कॉलेज में पढ़ता है। दस अगस्त को कुछ छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.