Rudrapur News: मारपीट के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में युवक को ढाबे पर बुलाकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में घायल युवक के सिर पर चोट आई है। प्रदीप कुमार पुत्र रूपलाल, निवासी ग्राम बरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब छह बजे हिमांशु पुत्र ओम प्रकाश ने उसे एक ढाबे पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर हिमांशु और उसके भाई विवेक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ढाबा संचालक और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों से छुड़ाया। मारपीट में प्रदीप के सिर पर चोट आई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : दो लोगों के खिलाफ लगाया मारपीट का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.