Rudrapur News: मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: सितारगंज। पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जगतारपुर शक्तिफार्म निवासी जसवंत सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ी बसगर मोड़, शक्तिफार्म में बलदेव सिंह उर्फ बब्बू पुत्र चरन सिंह निवासी जगतारपुर, बलविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ढौराडाम, किच्छा, रिंकू पुत्र दलीप सिंह और लखविंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह ने उनके पुत्र हरविंदर सिंह के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सिडकुल चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.