रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिरौलीकलां वार्ड 18 निवासी इरफान पुत्र इस्माईल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 अगस्त को करीब 12 बजे उसके भाई का साला हुसैद पुत्र नवी अहमद निवासी वार्ड 18 सिरौलीकलां और उसका चचेरा भाई सैफ पुत्र बाबू निवासी वार्ड 12 किच्छा सिरौलीकलां जा रहे थे। इसी दौरान अनीस बादशाह व हनीफा पुत्र रफीक, अजीम पुत्र अनीस बादशाह, फैसल पुत्र हनीफा, आरिस व अरमान पुत्र सलीम और मो. अरमान पुत्र आबिद निवासी वार्ड 15, किच्छा ने हुसैद और सैफ को घेर लिया और अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से दोनों के साथ मारपीट कर दी। घटना में हुसैद और सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गय...