Rudrapur News: मारपीट करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- Rudrapur News: किच्छा। मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजीम पुत्र नईम निवासी ग्राम दरऊ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात नवंबर की शाम छह बजे वह घर से कुछ दूरी पर चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान समीर पुत्र हनीफ कुरैशी, हनीफ पुत्र यामीन कुरैशी और कलीम पुत्र बाबू कुरैशी निवासी ग्राम दरऊ वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.