Rudrapur News: मारपीट करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: किच्छा। मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नई सुनहरी वार्ड 11 निवासी अमर मौर्या पुत्र राकेश मौर्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 सितंबर की रात करीब दस बजे वह आवश्यक कार्य से मेन मार्केट आया था। वहां पहले से घात लगाए गुरप्रीत सिंह उर्फ पोला पुत्र कुलदीप सिंह, रवि और अनुज पुत्र तोताराम ने अन्य दो-तीन साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, लात-घूसों और धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे अमर के मित्र प्रदीप राठौर पुत्र दुर्गा प्रसाद ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.