Rudrapur News: मारपीट और मोबाइल लूट का आरोपी पकड़ा
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। युवक से मारपीट और मोबाइल लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित मंडल पुत्र सुशांत मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसका भाई शुभम मंडल 26 मई की रात घर को आ रहा था। आरोप था कि रास्ते में रविंद्रनगर निवासी कृपाल सिंह पुत्र अंगन लाल ने उसके भाई से गाली-गलौज और मारपीट की और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार रात कोतवाल ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से आरोपी के मोदी मैदान के पास होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.