रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 23 वर्षीय पुत्री बुधवार दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ बताई गई है। तलाश के लिए संदिग्ध मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। इसके अलावा युवती के घर से निकलने के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस युवती के संबंध में सुराग जुटाकर उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...