रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- लंबित मांगों को लेकर जारी है धरना Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। लंबित मांगों पर शासन स्तर से ठोस निर्णय नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विकास भवन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुरुवार से शुरू हुए आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का लाभ और नियमित मासिक पेंशन समेत पांच प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 19 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विभिन्न तिथियों पर मांगपत्र सौंपने के साथ ही शासन और विभागीय अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। तीन मार्च...