Rudrapur News: मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आयोजित हुई बैठक
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: सितारगंज। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय में बैठक हुई। अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने सितारगंज, नानकमत्ता और शक्तिफार्म क्षेत्र में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एएनसी सेवाओं, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, संस्थागत प्रसव, प्रसव के दौरान आपातकालीन सेवाएं, समयबद्ध रेफरल, प्रसवोत्तर देखभाल और मातृ एवं नवजात मृत्यु की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिद्दीकी, जनरल सर्जन डॉ. महिमा रावत, एनेस्थेटिस्ट डॉ. भाव्या, डॉ. संदीप कौर, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. देवांशी और डॉ. ख्याति सिंह रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.