रुद्रपुर, नवम्बर 1 -- Rudrapur News: सितारगंज। मां-बेटी को कार से रौंदने के आरोप में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी दड़हा फार्म, उत्तरांचल कॉलोनी ने तहरीर में बताया कि कार चालक हरभाग सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी लखीमपुर, बिलासपुर रामपुर यूपी ने आरके ढाबे के पास उनकी पत्नी मीनू देवी और पुत्री अनिष्का को टक्कर मार दी थी। रविवार को हुए हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...