रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को शहर के देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ढोल-नगाड़ों और दुर्गा भजनों के बीच माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। शहर के प्रमुख अटरिया मंदिर, गिरीताल स्थित काली मंदिर, जगतपुरा दुर्गा मंदिर, आदर्श कॉलोनी, आवास विकास और ट्रांजिट कैंप स्थित दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर मां चंद्रघंटा की कथा सुनी और सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारियों के अनुसार, नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना से भक्तों को साहस और शांति की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 4 लीड : नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं ...