Rudrapur News: मांगे पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पालिका प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मियों ने राजीव गांधी कम्यूनिटी हॉल में इकट्ठा होकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठे संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि शासनादेश जारी होने के बावजूद नियमितीकरण के दायरे में आए कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से ठेकेदार द्वारा मानदेय नहीं दिया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा निर्धारित 500 रुपये अतिरिक्त मानदेय का भुगतान भी नहीं हो रहा है तथा ईपीएफ और ईएसआई की धनराशि जमा नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सफाई कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.