रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: किच्छा। ग्राम इंदरपुर में महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दीपशिखा पत्नी छोटू ग्राम इंदरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 27 अगस्त करीब शाम छह बजे वह घर में अकेली थी। इसी बीच उसके गांव का राकेश पुत्र नारायण उसके भांजे नरेश को मारने घर में घुस आया। आरोप है कि जब दीपशिखा ने नरेश को बचाने का प्रयास तब राकेश ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान राकेश की बहन पिंकी भी मौके पर पहुंच गयी। आरोप है कि दोनों ने दीपशिक्षा को लात घूसों से पीटा। दीपशिखा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...