Rudrapur News: महिला ने लगाया भूमि कब्जाने की नीयत से धमकाने का आरोप
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। एक महिला ने छह युवकों पर उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुरपिया फार्म के निकट निवासी भावना चौहान पत्नी वीर विमेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उनके खेत में श्रमिक कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तीन कारों में सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और उनके ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट व अभद्रता करने लगे। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि युवकों ने उनकी कृषि भूमि पर कब्जा करने की धमकी दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पुत्र युग प्रताप सिंह और भाई जगदीश चौहान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.