Rudrapur News: महिला ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई
रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: पंतनगर। पंतनगर थाना क्षेत्र के फूलबाग सेंटर निवासी एक महिला ने अपने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को देकर तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। फूलबाग सेंटर निवासी पूनम तिवारी ने तहरीर में बताया कि उनके पति 35 वर्षीय सुनीत तिवारी लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), रुद्रपुर में क्लीनर के पद पर कार्यरत हैं। 3 जनवरी को सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। बताया कि घर में वह और उनकी चार वर्षीय बेटी ही रहते हैं। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.