Rudrapur News: महिला किसान दिवस पर दो महिला उद्यमी सम्मानित
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना कृषिरत महिलाएं की ओर से जवाहरनगर में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय रहीं। इस दौरान कृषि एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला उद्यमी राधा पांडे और बबली कोरंगा को सम्मानित किया गया। परियोजना समन्वयक डॉ. मनीषा गहलौत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुनीता टी. पांडे ने प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण, डॉ. सीमा क्वात्रा ने श्रम-बचत उपकरणों तथा डॉ. अनिल कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कृषि विज्ञान केंद्र में पांच प्रगतिशील महिला किसान सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.