रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। नृत्य, गायन व भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार कटियार ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। प्राचार्य ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में लोगों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वयंसेवियों को राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी डॉ़ रोमा गुहा ने स्वयंसेवियों को उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जगजीत सिंह ने स्वयं सेवियों को आगामी एनएसएस शिविरों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...