रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: खटीमा। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने बुधवार को रुद्रपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या से मुलाकात की। उन्होंने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच और वाटर कूलर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। रोहित जोशी ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण बैठने की उचित व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल की सुविधा आवश्यक है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से छात्रहित में मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रहित से जुड़ी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...