Rudrapur News: महाबोधिसत्व मिशन के संस्थापक एसआर गौतम का निधन
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: खटीमा। महाबोधिसत्व मिशन के संस्थापक एसआर गौतम का निधन हो गया है। उनके निधन पर सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया है। एसआर गौतम लंबे समय से महाबोधिसत्व मिशन के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे और संस्था के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को मिशन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की खबर पर अनुयायियों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, संतोष गौरव, अरविंद कुमार, निर्भय शंकर यादव, सारधा सागर, मोती लाल, प्रेम सिंह, डॉ. संजय दिवाकर, अजय कुमार, सुरेंद्र, अमित कुमार, राज कुमार आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.