Rudrapur News: मयूर विहार की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। राजीव नगर चौराहे से मयूर विहार होते हुए गौसीकुआं जाने वाले जर्जर मार्ग पर आवागमन करने वालों को जल्द राहत मिलेगी। शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। राजीव नगर से मयूर विहार जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था। इस संबंध में दर्जाधारी मोहिनी पोखरिया ने लोनिवि अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभाग ने सड़क के गड्ढों को आरबीएम और रेत-बजरी से भरने का काम शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आवागमन सुचारु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.