Rudrapur News: मन की बात में कारगिल के वीरों को किया नमन
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: अजय जोशी, रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर-1 के बूथ संख्या 139, शिमला बहादुर में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के शौर्य को नमन करते हुए की और वीर जवानों के बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने 'कैच द रेन' अभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण, 'एक पेड़ मां के नाम', वोकल फॉर लोकल के माध्यम से हस्तकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने और खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने करगिल शहीदों को किया याद, मन की बात में बोले- यह बलिदान की अमर गाथा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.