रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक युवती ने एक युवक पर घर जाते समय जबरन रोकने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने इस दौरान अपनी कार में बैठकर अश्लील हरकत की। वहीं जब उसने उसकी फोटो ली तो युवक कार लेकर फरार हो गया। युवती पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि वह नौ सितंबर को घर जा रही थी।

प्रकरण का विवरण आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और उससे जबरन तरह-तरह के सवाल करने लगा। इस पर जब वह वहां से जाने लगी तो युवक ने कार के अंदर देखने का बात कहते हुए अश्लील हरकत की। युवती ने उसकी फोटो ली तो आरोपी तेजी से कार लेकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी की गाड़ी का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया...