Rudrapur News: मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल में रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त एकत्र
रुद्रपुर, अगस्त 9 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल, आनंदखेड़ा नंबर-1 में शनिवार को रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर मनीष अरोड़ा, मुख्य अतिथि दिनेशपुर थाने के एसओ पंकज कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर डॉ. एजे बटसर, जयनगर चौकी इंचार्ज अर्जुन पवार तथा आनंदखेड़ा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना बतसर, प्रबंधक राजेंद्र गोस्वामी, महक नारंग, मनीष हलदार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और कई अभिभावकों ने भी रक्तदान में भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में सत्यम शर्मा की महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.