Rudrapur News: मतदाता सूची से नाम गायब, एसडीएम को दिया ज्ञापन
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का विरोध Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से नाराज लोग बुधवार को एसडीएम तुषार सैनी से मिले। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन भी दिया। उत्तराखंड क्रांति दल के राज्य निर्माण प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने एसडीएम को बताया कि भूड़ महोलिया गांव की निवासी जानकी देवी पत्नी चंद्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह ऐरी पुत्र बिशन सिंह ऐरी और कुलवीर सिंह पुत्र विष्णु सिंह के नाम बिना किसी नोटिस और सुनवाई के एसआईआर में मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि ये सभी लोग स्वस्थ और जीवित हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मृत्यु होने तक मतदाता सूची से किसी का नाम नहीं हटाया जा सकता है। उन्होंने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.