Rudrapur News: मतगणना रोकने को सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग रच रहे षड्यंत्र : बेहड़
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका चुनाव की मतगणना को लेकर सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को रुद्रपुर स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में बेहड़ ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मतगणना की तारीख तय नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे मतगणना रोकने का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि निष्पक्ष मतगणना के बाद जनता का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए। विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा और सिरौलीकलां नगरपालिका के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। किच्छा में करीब 36 हजार और सिरौलीकलां में करीब साढ़े नौ हजार मतदाताओं ने मतदान किया है। यह भी पढ़ें- मतगणना तिथि तय नहीं होने पर मामला हाईकोर्ट ले जाएंगे: बेहड़ उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे प्रमाण हैं, जिनसे पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.