Rudrapur News: मजदूर सत्याग्रह के छठे दिन भी कम्पनी गेट पर डटे श्रमिक
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। अपेक्स बिल्डर्स लिमिटेड, सिडकुल पंतनगर के 102 स्थायी श्रमिकों की कार्यबहाली की मांग को लेकर ऐरा श्रमिक संगठन का मजदूर सत्याग्रह सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। महिला श्रमिकों और बच्चों समेत सैकड़ों श्रमिक कंपनी गेट पर धरने पर बैठे रहे। संगठन का आरोप है कि 16 सितंबर को हुई वार्ता में सहायक श्रमायुक्त (एएलसी) की ओर से 28 सितंबर को जिला प्रशासन के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इसकी लिखित सूचना नहीं दी गई है। सोमवार को श्रमिक एएलसी से मिलने रुद्रपुर पहुंचे, लेकिन उनके किच्छा में होने की जानकारी दी गई। संगठन के अनुसार, 17 सितंबर से लगातार एएलसी से मिलने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों का कहना है कि एनसीएलटी की नीलामी प्रक्रिया में श्रमिकों से संबंधित शर्तें शामिल थीं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.