रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: पंतनगर। मजदूर नेताओं पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर करने के विरोध में रविवार को इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने नगला पाकेनाल में धामी सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। नुक्कड़ सभा कर मजदूर नेता पंकज बवाड़ी उर्फ पंकज कुमार, जयप्रकाश यादव और पीपल्स यूथ फ्रंट के ललित कुमार के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई तत्काल निरस्त करने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों के हक और अधिकारों की आवाज उठाने वाले नेताओं का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय में 15 से 20 वर्षों से कार्यरत ठेका मजदूरों को नियमित करने के न्यायालय के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। मजदूर बोनस, ग्रेच्युटी और अवकाश जैसी सुविधाओं से भी वंचित हैं। उन्होंने श्रम कानूनों का पालन...