Rudrapur News: मकान मालिक की बहन पर फावड़ा से हमले का आरोप
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: सितारगंज। किराएदार ने मकान मालिक की बहन पर हथियार से हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी किराएदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन्द्रानगर लौका गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई ने पूरन को मकान किराये पर दे रखा है, जो उसके घर के बराबर में है। भाई ने पूरन के किराया न देने पर मकान में ताला लगा दिया। 25 जुलाई को पूरन मकान पर आया तो उसने पूरन से मकान का किराया देने को कहा। इतना कहते ही पूरन भड़क गया, गाली गलोज करते हुए कहीं से फावड़ा ले आया और उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पूरन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.