Rudrapur News: मकान निर्माण के लिए आरबीएम, रेत-बजरी की सुविधा बहाली का आश्वासन
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। कांग्रेस के महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। उन्होंने शांतिपुरी, जवाहर नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकान निर्माण के लिए पूर्व की भांति आरबीएम, रेत और बजरी उपलब्ध कराने की मांग की। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि भाबर क्षेत्र की अन्य ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की सुविधा मिल रही है, लेकिन शांतिपुरी क्षेत्र के ग्रामीण इससे वंचित हैं। महंगाई के दौर में निर्माण सामग्री महंगी होने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से डीएफओ तराई पूर्वी को निर्देशित कर पूर्व की व्यवस्था बहाल कराने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.