Rudrapur News: मंत्री बहुगुणा ने सड़क का किया शिलान्यास
रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सिडकुल ब्लॉक सी के अन्तर्गत 300 मीटर सड़क का रविवार को शिलान्यास किया। यह सड़क सिडकुल को उकरौली गांव को जोड़ती है। उकरौली के ग्रामीणों और उद्यमियों ने सड़क की जर्जर हालत की जानकारी कैबिनेट मंत्री बहुगुणा को दी थी। मंत्री के निर्देश पर लोनिवि की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 56.61 लाख की मंजूरी मिली। रविवार को शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए मंत्री बहुगुणा का आभार जताया। बहुगुणा ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका सितारगंज के हर कोने में बेहतरीन सड़कें, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि इसी माह में सड़क निर्माण पूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.