Rudrapur News: मंत्री बहुगुणा ने शिव मंदिर टिन शेड का किया लोकार्पण
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को शांतिपुरी नंबर-4 के गांधीनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में पांच लाख की लागत से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। मंत्री बहुगुणा ने सूर्यनगर और शांतिपुरी के मध्य लगभग 19 करोड़ की लागत से प्रस्तावित गौला पुल को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक सौगात बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- मंत्री बहुगुणा ने मोटाहल्दू में सुनीं जन समस्याएं कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कैबिनेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.