Rudrapur News: भैंस से टकराने के बाद दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर थाना क्षेत्र में हल्द्वानी रोड स्थित संजय वन के पास रविवार देर रात सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात एक फोर्ड कार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जबकि एक यूपी नंबर की कार हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रही थी। टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास इसी दौरान एक भैंस सड़क पार करने लगी। पहले यूपी नंबर की कार भैंस से टकराई, जिसके बाद उसकी सामने से आ रही फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.