Rudrapur News: भैंस चराने को लेकर मारपीट और धमकाने में केस दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 9 -- Rudrapur News: पंतनगर। भैंस चराने पर एक युवक के मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। टांडा खत्ता निवासी यूनुस गुज्जर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसका भाई आसिफ गुज्जर रोजाना अपनी भैसों को चराने के लिए एल खंड के खुले मैदानों में जाते है। दो दिन से लालकुंआ खत्ते के अयुब उर्फ पापू, जावेद निवासी चौड़ खत्ता और उनके कुछ अन्य साथी ने एक साथ उन पर हमला कर दिया। डराने-धमकाने लगे कि अगर यहां दोबारा भैसों को चराते पाए गए तो जान से मार देगें। दोनों ने आसिफ को जमीन पर गिराकर बेरहमी से मारापीटा और उसके गर्दन पर पैर रखकर कुचलने का प्रयास किया। साथ ही धमकाया कि पुलिस भी उनका कुछ नही कर सकती है। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में आरोपी अयूब, जावेद और अज्ञात पर मारपीट और धमकाने की धाराओं में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.