रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-32 भूरारानी में लंबे समय से बनी बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को ऊर्जा निगम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। शहरी क्षेत्र होने के बावजूद ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति होने के कारण क्षेत्रवासी लो वोल्टेज, अघोषित कटौती और तकनीकी दिक्कतों से परेशान हैं। वार्ड पार्षद गौरव गिरी ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में हंस विहार फेस-1, हंस विहार फेस-2, डिवाइन पार्क, आनंदम कॉलोनी, फौजी मटकोटा समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी। ज्ञापन के क्रम में अधीक्षण अभियंता केके पंत और जूनियर इंजीनि...