Rudrapur News: भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बरी अंजनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि पांच जुलाई को बरी अंजनिया गांव में खेत में काम कर रहे चंद्रबदन जोशी पर स्कॉर्पियो कार से आए लोगों ने तमंचे से फायरिंग की थी। हालांकि, चंद्रबदन बाल-बाल बच गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आठ जुलाई को फायरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.