Rudrapur News: भूमिहीनों ने भूमि आवंटन की मांग को लेकर दिया धरना
रुद्रपुर, अगस्त 2 -- Rudrapur News: किच्छा। भूमिहीन संघर्ष समिति ने खुरपिया में धरना देकर भूमिहीनों के लिए आरक्षित 405 एकड़ भूमि का भूमिहीनों में आवंटन करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तब उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को धरना देते हुए भूमिहीनों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत खुरपिया में भूमिहीनों के लिए 405 एकड़ भूमि आरक्षित रखी गयी थी। इसके बावजूद सिडकुल के अधिकारी आबादी क्षेत्र में उनके लिए आरक्षित भूमि पर अपना हक जता रहे है। जिसके चलते भूमिहीनों ने अनिश्चितकालीन आन्दोलन का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.