रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भूतबंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भव्य रामलीला का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश आराधना के साथ लीला का विधिवत शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि इन दिनों रुद्रपुर में जगह-जगह रामलीलाओं का भव्य मंचन हो रहा है। जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन हो रहे हैं, वह प्रभु श्रीराम के प्रति लोगों के प्रेम और आस्था को दर्शाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संतोष पाल, अनमोल विर्क, मोहित चड्ढा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु मां इंटरप्राइजेज के स्वामी रमेश ढींगरा ने की। यहां श्रीराम हनुमान देवी जागरण मंडल ...