Rudrapur News: भूड़ व उमरुखुर्द की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: खटीमा। भूड़महोलिया और उमरुखुर्द क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीसी और टाइल्स की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता, विश्व बैंक परियोजना इकाई, उत्तराखंड पेयजल निगम हल्द्वानी के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का कार्य किया गया था। इस दौरान कई स्थानों पर सीसी और टाइल्स की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कार्य पूरा होने के बाद भी कई स्थानों पर सड़कों की समुचित मरम्मत नहीं की गई है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षतिग्रस्त मार्गों के कारण बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.