रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक युवक ने कुछ लोगों पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में एक आरोपी को नामजद करते हुए अन्य चार-पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजेश गौतम पुत्र रामसरन निवासी खेड़ा वार्ड 19 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जुलाई की शाम वह किसी काम से रम्पुरा स्थित काली मंदिर के पास गया था। उसने भीम आर्मी (आजाद समाज पार्टी) की टोपी और गमछा पहना था। आरोप है कि रम्पुरा में रहने वाला गोरख उर्फ ढोल ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे रोककर गाली-गलौज की और लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने उसकी टोपी भी उतारकर फेंक दी और मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोप है कि भीम आर्मी के संबंध में भी अपमानजनक एवं आपत्तिजनक बातें कहीं। आरोपियों ने उसे...