Rudrapur News: भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने मारी बाजी
रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- Rudrapur News: खटीमा। विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्य एवं उपलब्धियां, विकसित भारत @ 2047 में युवाओं की भूमिका तथा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने में सरकार एवं नागरिकों की भूमिका आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती हैं। प्रतियोगिता में आंचल ने पहला, सागर बुंगला ने दूसरा और प्रतीक पोखरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.