रुद्रपुर, अक्टूबर 24 -- आगामी चुनावों की तैयारी पर भाजपा की बैठक Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन के प्रथम बार ऊधम सिंह नगर आगमन पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जो सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक ...