रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को बनाया प्रदेश प्रवक्तास्वागत कार्यक्रम पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि राजेश शुक्ला जमीन से जुड़े और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और प्रभावी संवाद क्षमता का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना ऊधमसिंह नगर भाजपा के लिए गौरव की बात है।राजेश शुक्ला का उद्बोधन वह पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे। रा...