रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: किच्छा/रुद्रपुर, हिटी। किच्छा नगरपालिका परिषद के चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर पूर्व सभासद संदीप अरोरा उर्फ सोनू के नाम की घोषणा की है। रुद्रपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल एवं जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने संदीप को पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न सौंपते हुए चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। संदीप अरोरा आवास विकास से दो बार सभासद रह चुके हैं और विधायक राजेश शुक्ला के करीबी माने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा नेता संदीप अरोरा को अध्यक्ष पद का टिकट दिया है। वहीं संदीप अरोरा के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण किया। संदीप अरोरा शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में नामांकन करेंगे। इससे पूर्व, बड...