रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। भाजपा मंडल दिनेशपुर की ओर से सोमवार को बूथ कमेटियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है। आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से सक्रिय होकर कार्य करना होगा। विधायक पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात...