Rudrapur News: भागवत कथा में पहुंचे विधायक अरोरा, कृष्ण की पालकी उठाई
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। श्री अग्रवाल धर्मसभा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को विधायक शिव अरोरा शामिल हुए। उन्होंने कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पालकी अपने सिर पर उठाकर पालकी यात्रा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कथा व्यास पूज्य पंडित महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और माता रुक्मिणी की भक्ति का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। विधायक अरोरा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.