Rudrapur News: भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर
रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: गूलरभोज। रामलीला के पांचवें दिन संस्कार भारती के कलाकारों ने राम-केवट संवाद से लेकर श्रीराम-भरत मिलाप तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में केवट की भूमिका निर्देशक गिरीश दुबे, राम की सूरज, सीता की अजीत, लक्ष्मण की पवन डोगरा और भरत की भूमिका राधे ने निभाई। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामकथा के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ तिलक राज गभीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विजेंद्र यादव, संजीव भटेजा, इंद्र सिंह राठौर, मोहन पंवार, मान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धनुष तोड़ने वाला कोई शिव का प्यारा ही होगा से गूंजा पंडाल यह भी पढ़ें- Bageshwar News: नुमाइशखेत की रामलीला में राम वनवास और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.