Rudrapur News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना पाठक, ब्लॉक समन्वयक हरिशंकर याज्ञिक और विनोद कुमार ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इसमें 25 विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में सिमरन कौर, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में गायत्री पाल, गणितीय प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन में मंजू शर्मा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में रश्मि, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में मुस्कान दास, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में नितिन और आपदा प्रबंधन में आर्यन भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में महकशा, हरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.